हाजीपुर, फरवरी 28 -- लालगंज, संवाद सूत्र। लालगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने लालगंज थाने को आवेदन देकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। उन्होंने दिए आवेदन में बताया कि लालगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 09 में बजाजी रोड स्थित गली पर पुनः अतिक्रमण कर लिया गया है। आवश्यक करवाई करने की उन्होंने बात कही है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार के पत्रांक 714 दिनांक 22 मई 2019 के कंडिका 03 के अनुसार विभिन्न विभागों के जिन लोक भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है, वैसे लोक भूमि पर पुनः अतिक्रमण नहीं हो इसका ध्यान रखना है। विदित हो की नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 09 में बजाजी रोड स्थित केशरे हिन्द की जमीन से अतिक्रमण मुक्त कराये गए भाग पर पुनः अतिक्रमण कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.