भागलपुर, जनवरी 11 -- सन्हौला अंचल के जयखूंट चौक पर सड़क (एसएच-84) तथा सिंचाई विभाग की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने में सन्हौला प्रशासन पूरी तरह विफल रहा है। स्थानीय मुखिया तथा आम जनता द्वारा अतिक्रमण हटवाने का मामला सिंचाई विभाग और सन्हौला अंचल के बीच पत्राचार तक सीमित होकर उलझा हुआ है। आवेदन दिए गए तीन महीने बीत जाने के बावजूद अब तक एसएच-84 और सिंचाई विभाग की नहर की जमीन अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पाई है, जिससे स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी है। सितंबर माह में जयखूंट चौक पर छोटी-सी बात को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके बाद 28 सितंबर को पंचायत मुखिया गीता देवी के लेटर पैड पर 155 लोगों के हस्ताक्षर सहित एक आवेदन जिलाधिकारी और अंचलाधिकारी को सौंपा गया। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.