भदोही, अप्रैल 12 -- भदोही, संवाददाता। शहर के लिप्पन तिराहे पर आए दिन लग रहे जाम के निदान को लेकर शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अफसरों की मनमानी को लेकर रोष देखा गया। साथ ही बात भी नहीं बनी।उक्त तिराहे पर एक साल पहले लोक निर्माण विभाग ने मेन रोड एवं स्टेशन रोड पर नापी किया था। सड़क एवं पटरी पर कब्जा किए लोगों को जमीन खाली करने का आदेश दिया गया था। इस बीच, गत माह एसडीएम ने जेसीबी से कार्रवाई भी शुरू किया, लेकिन भारी विरोध के बाद वापस लौटना पड़ा। इधर तीन दिनों से वाहन से अतिक्रमणकारियों को सूचित करके शनिवार को कोतवाली में बुलाया गया था। प्रेम जायसवाल, हरिश्चंद्र गुप्ता, पंकज जायसवाल, कुंदन जायसवाल, विशाल जायसवाल, किशन विश्वकर्मा, पल्लू विश्वकर्मा, सतेन्द्र जायसवाल, अजय मोदनवाल, गुड्डू उमर वैश्य, राजेश गुप्ता...