सीतापुर, दिसम्बर 2 -- अकबरपुर, संवाददाता। परसेंडी चौराहे पर दुकानदारों के अतिक्रमण करने की वजह से आए दिन भीषण जाम लग रही है। जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अतिक्रमण से मार्ग संकरा हो गया है। ऐसे में अक्सर भारी वाहन फंस जाते हैं। जिस वजह से वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। वहीं चौराहे के पास ही सीएचसी होने से अक्सर एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहती हैं। कसरैला से अकबरपुर रोड पर कुछ दूरी तक चौड़ीकरण हो चुका है, लेकिन परसेंडी चौराहे के पास मार्ग बहुत संकरा है। दुकानदारों के अतिक्रमण करने की वजह से आए दिन जाम की समस्या का लोगोें और राहगीरों को करना पड़ रहा है। दुकानों पर सामान लेने के लिए आने वाले ग्राहक भी रोड पर ही बाइक और साइकिल खड़ी कर देते हैं। ई-रिक्शा भी खड़े हो जाते हैं। जिससे भी जाम लगता है।...