मैनपुरी, मई 8 -- मैनपुरी। यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के उद्देश्य से शहर में चौथे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान सख्ती से चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क पर खड़े वाहनों के चालान किए गए। बेवजह अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। सीओ ने कहा कि किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शुक्रवार को सीओ ट्रैफिक दीपशिखा सिंह ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमण अभियान चलाया। अभियान मदार दरवाजा से शुरू होकर आश्रम रोड होता हुआ दुर्गा देवी मंदिर पर जाकर समाप्त हो गया। जिससे पूरे इलाके में अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। अभियान में पहली प्राथमिकता तेज आवाज करने वाली बुलट बाइकें रहीं। यह भी पढ़ें- गांधी मार्केट में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों में मचा हड़कंप जहां-जहां ऐसी बाइकें मिली, उनको चेक करने के बाद चालान काटे गए। एक चार प...