औरैया, दिसम्बर 18 -- अजीतमल, संवाददाता। नगर पंचायत अटसू में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। अच्छल्दा रोड पर लोक निर्माण विभाग और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने सड़क के मध्य से दोनों ओर 30-30 फीट की नाप-जोख कर अतिक्रमण का चिन्हांकन किया। करीब 50 अतिक्रमणकारियों को नोटिस देने की तैयारी की गई है। तय समय में अतिक्रमण न हटाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन ने शांतिपूर्वक कार्य पूरा किया। नागरिकों ने अभियान की सराहना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...