अतिक्रमण पर फिर चला बुलडोजर, 55,500 रुपये जुर्माना वसूला
पटना, जून 30 -- पटना में मंगलवार को पूरे शहर भर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला। इसमें जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने नौ अंचलों में एक साथ कार्रवाई की। इस दौरान कई जगहों से स्थायी और अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए और अतिक्रमणकारियों से 55 हजार 500 रुपये जुर्माने की वसूली की गई। जानकारी के अनुसार एनसीसी अंचल में आर ब्लॉक से स्टेशन गोलंबर होते हुए वीणा सिनेमा हॉल तक, बांकीपुर अंचल में नाला रोड, आर्य कुमार रोड और भीखना पहाड़ी में अतिक्रमण हटाया गया। कंकड़बाग में मलाही पकड़ी से 90 फीट मोड़ तक सड़कें खाली कराई गईं। नगर परिषद खगौल में दानापुर रेलवे स्टेशन से विजय सिंह यादव पथ तक, पटना सिटी में नाला पर से गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ होते हुए भगत सिंह चौक तक अभियान चला। पाटलिपुत्र अंचल में रेल पुलिस केंद्र चीना कोठी से बुद्ध मार्ग तक, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.