अतिक्रमण पर पुलिस की सख्ती, 52 रेहड़ी-ठेली संचालकों पर कार्रवाई
रुडकी, अप्रैल 9 -- भगवानपुर, संवाददाता। पुलिस ने गुरुवार को सड़क किनारे रेहड़ी-ठेली लगाकर अतिक्रमण पर 52 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूला। पुलिस के अनुसार ब्लॉक मुख्य गेट से लेकर बाजार क्षेत्र तक बड़ी संख्या में लोगों द्वारा सड़क के किनारे रेहड़ी-ठेली लगाई जा रही थी, जिससे आमजन की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। लगातार जाम लगने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया और संबंधित संचालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.