वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी। अतिक्रमण कर दुकान लगाने के मामले में सिगरा, लक्सा और मिर्जामुराद पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज किए। रिंग रोड मेहंदीगंज के पास रोड किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाने के मामले में मिर्जामुराद पुलिस ने केस दर्ज किया है। खजुरी चौकी प्रभारी गणेश पटेल की तहरीर पर मेहंदीगंज के रामसूरत प्रजापति एवं कृष्णा टी स्टाल के संचालक श्रीकांत गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। लक्सा पुलिस ने पटरी पर स्टैंड लगाकर दुकान लगाने के मामले में केस दर्ज किया है। गिरजाघर चौराहे से नई सड़क मार्ग पर सनातन धर्म इंटर कॉलेज से पास पटरी पर कपड़े की दुकान लगाने वाले मिसिर पोखरा के किशन गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर सिगरा पुलिस ने छित्तूपुर निवासी मनीष यादव, कैंट के एईएन कॉलोनी निवासी सचिन पर केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.