गिरडीह, अप्रैल 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ मुहिम शनिवार को शहर की सड़कों पर उतरी और अतिक्रमणकारियों को सड़क से खदेड़ भगाया गया। यह कार्रवाई अम्बेदकर चौक से टावर चौक होते हुए कालीबाड़ी और टावर चौक से कचहरी होते हुए अस्पताल रोड तक चली। इस दौरान सड़क से फुटपाथी दुकानदारों को हटाने के साथ कार्रवाई टीम ने सदर अस्पताल रोड में दो ठेले के साथ देशी शराब की कई बोतलों को भी जब्त किया। बाद में जब्त शराब को नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई टीम ने इधर फुटपाथी दुकानदारों को कड़ी हिदायत भी दी। कहा कि 06 अप्रैल से यदि इसी सड़क पर फिर दुकानें लगाई गई तो आगे दंडात्मक कार्रवाई होगी। यह कार्रवाई जाम से निजात दिलाने को किया जा रहा है। टीम ने फुटपाथी दुकानदारों से सब्जी, तराजू और अन्य सामान जब्त किया है। दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.