नई दिल्ली, जुलाई 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उप राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने डीडीए को अतिक्रमण के प्रति जीरो टॉलरेंस (शून्य सहिष्णुता) की नीति अपनाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को डीडीए सलाहकार परिषद की बैठक में उन्होंने डीडीए द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा की। उप राज्यपाल को बताया गया कि डीडीए ने भूमि सुरक्षा के लिए चौदह फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए हैं। इनके साथ फील्ड सर्वे टीमों द्वारा प्रतिदिन निरीक्षण किया जाता है। निरंतर चलाए जाने वाले इन अभियानों के चलते अप्रैल 2025 से अब तक लगभग 241 एकड़ सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। इसके अतिरिक्त विकास क्षेत्रों में 235 एकड़ भूमि को अवैध निर्माणों से खाली कराया गया है। डीडीए अधिकारियों ने बताया कि जमीनी स्तर पर अतिक्रमण की पहचान को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए डीडीए, दिल्ली...