अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर, तीन दिन की मोहलत और
हमीरपुर, मई 21 -- हमीरपुर, संवाददाता। नगर पालिका ने फुटपाथ पर व्याप्त अतिक्रमण को लेकर गुरुवार से अभियान शुरू कर दिया। नगर पालिका गेट से लेकर बस स्टैंड तक अभियान चलाकर जेसीबी मशीन से अतिक्रमण की सफाई कराई गई। बस स्टैंड में जेसीबी मशीन के पहुंचते ही अतिक्रमणकारियों ने कुछ दिन की मोहलत मांगनी शुरू कर दी। जिसके बाद अफसरों ने तीन दिन और समय दिया है। अतिक्रमण न हटने की सूरत में पालिका पुन: अभियान शुरू करेगी। शहर में अतिक्रमण की समस्या बरसों से है। लेकिन शहर का क्षेत्रफल छोटा होने की वजह से बिना फुटपाथ पर दुकान लगाए लोगों की रोजीरोटी नहीं चलेगी। हालांकि समय-समय पर पालिका अभियान चलाकर फुटपाथ से अतिक्रमण हटाती रहती है और अतिक्रमणकारियों को भी हद में रहने की चेतावनी भी देती है। पिछले दिनों डीएम ने भी शहर के भ्रमण के बाद अतिक्रमण की समस्या को देखते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.