जौनपुर, अप्रैल 16 -- सरकी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मुर्की ग्राम प्रधान और पूर्व जिला पंचायत सदस्य मो. सादिक की तरफ से ग्राम सभा की बंजर और उसर खाते की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटा दिया गया। न्यायालय के आदेश पर बुधवार को तहसील प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटवाया। यहां बंजर खाते की जमीन पर कब्जा किया गया था। आरोप है कि बंजर खाते की जमीन पर ग्रामवासियों से यह कह कर निर्माण करवाया गया कि गांव में आंगनवाड़ी केंद्र बन रहा है और वहां पर अपना घर बनवाकर चहारदीवारी बना ली। गेट भी लगा लिया गया। जिसके बाद गांव के अख्तर व अन्य लोगों ने इसकी शिकायत तहसीलदार न्यायालय केराकत में किया था। जांच में अवैध निर्माण पाया गया। ऐसे में न्यायालय के आदेश पर उसे ध्वस्त करा दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार अजीत कुमार, नायब तहसीलदार हुसैन अहमद, प्रमोद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.