सुल्तानपुर, जनवरी 31 -- सुलतानपुर,संवाददाता। शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए करीब एक महीने से चलाए जा रहे अभियान के बाद भी पटरी व डिवाडर के मुक्त नहीं होने पर शनिवार को नगर पालिका प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया। पटरियों के अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलवाकर ध्वस्त कर दिया। पटरियों व डिवाइडर पर काबिज के दुकानदारों के सामान व उपकरण को जब्त कर लिया। अभियान के बाद भी कब्जा नहीं छोड़ने पर 15 दुकानदारों से 9.5 हजार रुपए अर्थदंड वसूल किया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज के नेतृत्व में यातायात पुलिस और नगर पालिका अफसरों की संयुक्त टीम ने नगर पालिका से ओवरब्रिज से डाकखाना, शाहगंज चौराहा, बाधमंडी, दरियापुर ओवरब्रिज अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। स्थाई दुकानदारों के पटरियों पर बढ़कर चबूतरा बनाने अतिक्रमण को जेसीबी लगाकर तोड़वा दिया। डिवाडर...