महाराजगंज, जुलाई 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई कर करीब 40 डिसमिल जमीन को खाली कराया। एसएसबी कैंप से सटे इस जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। नोटिस के बाद भी सरकारी जमीन को खाली नही कर रहे थे।सोनौली भारत-नेपाल की अति संवेदनशील अंतर्राष्ट्रीय सीमा है। नगर पंचायत में एसएसबी कैंप है। कैम्प के सटे सरकारी जमीन है। इन जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। नगर पंचायत प्रशासन ने लोगों को सरकारी जमीन खाली करने के लिए नोटिस जारी किया था। नोटिस के बाद भी लोग अतिक्रमण नही हटा रहे थे। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण नहीं हटाने पर राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई पुलिस और एसएसबी की उपस्थिति में नगर पंचायत ने जेसीसी से अतिक्रमण हटाकर कर...