अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, प्रशासन के तेवर से कब्जाधारियों में हड़कंप
अयोध्या, मई 18 -- बीकापुर, संवाददाता। विकास खंड बीकापुर की ग्रामसभा भावापुर मजरे नेवादा में सोमवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क की जमीन से कब्जा हटवाया। नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर अवैध पक्का निर्माण ध्वस्त कराया। प्रशासन की सख्ती देखकर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और कई लोग स्वयं ही अपना सामान हटाते नजर आए। नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल ने बताया कि ग्रामसभा की आराजी संख्या 609, रकबा 0.25 हेक्टेयर भूमि परिक्रमा मार्ग के रूप में दर्ज है। उक्त सार्वजनिक भूमि पर हरिराम पुत्र गन्नू द्वारा अवैध रूप से पक्का निर्माण कर कब्जा कर लिया गया था। यह भी पढ़ें- अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप ग्रामीणों की शिकायत पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.