अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, टीन शेड-चबूतरे हटाए
उरई, मई 23 -- कालपी। संवाददाता नगरपालिका प्रशासन ने शनिवार को टरननगंज बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। नायब तहसीलदार मुकेश कुमार और अधिशाषी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला की अगुवाई में भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर से अस्थाई कब्जे हटाए गए।कार्रवाई नगरपालिका परिषद के मुख्य द्वार से शुरू होकर मुन्ना फुलपावर चौराहे तक चली। इस दौरान नाली के बाहर बने टीन शेड, चबूतरे और दुकानों के आगे रखा सामान हटाया गया। टरननगंज बाजार में सड़क और फुटपाथ पर कब्जे से आवागमन में दिक्कत हो रही थी। ईओ अवनीश कुमार शुक्ला ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पहले कई बार नोटिस देकर चेतावनी दी गई थी, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। कब्जे लगातार बढ़ते जा रहे थे, इसलिए यह कार्रवाई जरूरी थी। उन्होंने कहा कि टरननगंज क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराकर ही दम लेंगे। वहीं कुछ दुकानदार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.