अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, खाली कराया फुटपाथ
फतेहपुर, जून 27 -- खागा। नगर की प्रमुख सड़कों के किनारे फुटपाथ पर पैर पसार चुकी अतिक्रमण की समस्या से अब राहगीरों को निजात मिलने वाली है। शनिवार को डीएम के निर्देश पर नगर पंचायत और पुलिस की संयुक्त टीम ने जीटी रोड व किशुनपुर रोड पर व्यापक अभियान चलाकर फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान जीटी रोड पर फुटपाथ के ऊपर ठेला, फल और सब्जी की दुकानें लगाकर बैठे दुकानदारों को मौके से तत्काल हटाया गया। नियमों का उल्लंघन करने पर तीन दुकानदारों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई भी की गई। अचानक बुलडोजर, ट्रैक्टर और लोडर के साथ पहुंचे अतिक्रमण दस्ते को देखकर फल-सब्जी विक्रेता और ठेले वाले आनन-फानन में अपनी दुकानें समेट कर इधर-उधर भागते नजर आए। हालांकि टीम के लौटते ही कुछ दुकानदारों ने फिर से फुटपाथ पर अपनी दुकानें सजा लीं। जीटी रोड के बाद अतिक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.