अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दोबारा कब्जा करने पर जुर्माने की चेतावनी
पूर्णिया, जून 9 -- बायसी, एक संवाददाता। जिला प्रशासन ने सड़क अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए मंगलवार को बेलगच्छी पूरब चौक स्थित कन्हरिया मार्ग पर बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे हटाए। इस दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई अस्थायी दुकानों एवं शेड को ध्वस्त कर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अभियान के दौरान प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा सड़क पर कब्जा कर दुकान लगाने वालों के विरुद्ध जुर्माना सहित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अंचल अधिकारी योगेंद्र दास ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान डगरूआ बाजार से शुरू किया गया था, जो लगातार जारी है। यह भी पढ़ें- ठाकुरद्वारा में बेयर हाउस के सामने से हटवाए अवैध अतिक्रमण, मचा हड़कंप उन्होंने कहा कि मुख्य सड़कों पर यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमणों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.