शामली, अप्रैल 7 -- कैराना। नगर में तितरवाड़ा रोड पर प्रशासन ने जेसीबी मशीन से अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान कुछ सामान भी जब्त कर लिया। कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। गांव झाड़खेड़ी निवासी भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रंजीता सैनी ने पिछले दिनों संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की थी। बताया था कि पानीपत रोड से तितरवाड़ा मार्ग पर दुकानदारों द्वारा कई-कई फीट आगे तक सामान रखकर अतिक्रमण किया गया है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार को तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी समीर कुमार कश्यप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने नालों पर डाले गए स्लैब को जेसीबी से हटवाया और अतिक्रमण को भी ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपना सामान हटा लिया, जबकि कुछ सामान प्रशासन द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.