सहारनपुर, जून 10 -- सहारनपुर, संवाददाता। बेहट रोड पर लगातार लग रहे जाम और सड़क कब्जाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने मंगलवार को कड़ा अभियान चलाया। पुल खुमरान से देहात कोतवाली तक हुई कार्रवाई में 50 से अधिक स्थानों से अतिक्रमण हटवाया गया, जबकि कई लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया। अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा के नेतृत्व में चली कार्रवाई के दौरान सड़क पर रेहड़ी, काउंटर और अन्य सामान रखकर कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया। निगम टीम ने तीन रेहड़ियां, दो काउंटर और एक बेंच जब्त कर ली। साथ ही एक दर्जन से अधिक लोगों से करीब 11 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह भी पढ़ें- अतिक्रमणकारियों पर नप की सख्ती, 17 हजार का जुर्माना सार्वजनिक मार्गों पर कब्जा कर यातायात बाधित करने वालों को चेतावनी दी गई है। नगर निगम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी पत्र भेजकर द...