अतिक्रमण पर चला तहसील प्रशासन व नगर पालिका का डंडा
रुडकी, जून 6 -- लक्सर, संवाददाता। शनिवार को नगर पालिका क्षेत्र के मेन बाजार में नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। एसडीएम अनिल शुक्ला ने बताया कि कुछ लोग बेवजह अतिक्रमण कर बाजार में भीड़ जमा कर देते है। उसी को हटाने के लिए शनिवार को नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी सभी अपने संयुक्त रूप से अतिक्रमण कर रखा है उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जा रही है, अभी तक नगर पालिका के द्वारा 9 चालान किए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आज के बाद किसी ने भी अतिक्रमण किया तो गोपनीय तरीके से उसकी जांच कराकर उनके खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की जाएगी और हमारा यह अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण पर चला तहसील प्रशासन व नगर पालिका का डंडा यह भी पढ़ें- 60 से अधिक अतिक्रमण हटाए, 15 ठेलियां जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.