अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, रोड पर पड़ी मौरंग जब्त
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 22 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। फतेहगढ़ में दूसरे दिन भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला। बुलडोजर देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। फतेहगढ़ चौराहे से छोटी जेल तक चले इस अभियान के दौरान दुकानदार अपना सामान समेटते रहे। हिदायत के बाद भी मुख्य रोड पर मौरंग न हटाने पर दुकानदार पर पांच हजार का जुर्माना लगाया गया है और मौरंग भी जब्त कर ली गयी है। तीन ठेली भी नगर पालिका ने अपने कब्जे में ली है। पालिका के ईओ विनोद कुमार, कर अध्यक्ष राजकमल के साथ फतेहगढ़ कोतवाल और टीएसआई की निगरानी में अभियान चला। मुख्य मार्ग के दुकानदारों को पहले ही सचेत किया गया था। यह भी पढ़ें- बल्केश्वर पार्क के आसपास चला नगर निगम का बुलडोजर इसके बाद भी कई दुकानदारों ने दुकान के बाहर का अतिकमण नहीं हटाया। इस पर बुलडोजर ने अपना एक्शन दिखाया। कई टीनशेडउखाड़ लिये गये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.