फतेहपुर, अप्रैल 1 -- फतेहपुर, संवाददाता। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को बुलडोजर से अभियान चलाया। नगर पालिका की टीम ने बाकरगंज से लाठी मोहाल होते हुए चौक चौराहे तक नालियों और सड़कों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। पूर्व में मुनादी के जरिए दुकानदारों को चेतावनी दी गई थी। बावजूद इसके अतिक्रमण नहीं हटाया गया था। जिस कारण से आधा दर्जन दुकानों का सामान जब्त किया गया। शहर के चौगलिया गली के बाहर मेन रोड पर स्थित एक रेडीमेड दुकान को भी खाली कराया गया। जब्त सामान को जुर्माना लेकर वापस करने की बात कही गई है। बुलडोजर की कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार खुद ही अपना सामान समेटते नजर आए, वहीं कुछ स्थानों पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। नगर पालिका ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि अभियान से पहले व्यापार मंडल के स...