रुडकी, फरवरी 26 -- शहर की चरमराती यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बुधवार को प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। अपर उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में तहसील प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़कों पर उतरे पीले पंजे की मदद से अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया और कई दुकानदार खुद ही अपना सामान समेटते नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...