संतकबीरनगर, मार्च 1 -- लोहरौली, हिन्दुस्तान संवाद। बीएमसीटी मार्ग के लोहरौली व सेमरियावां जैसे प्रमुख चौराहों पर बढ़ता अतिक्रमण लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। शाम ढलते ही सड़क के किनारे फलों व अन्य सामानों के ठेले सज जाते हैं। देखते ही देखते आधी सड़क घिर जाती है। दोपहिया व चार पहिया वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। दोपहर बाद से ही भीड़ उमड़ने लगती है, जिससे यातायात घंटों बाधित रहता है। बीएमसीटी मार्ग पर स्थापित चौराहों पर दिन प्रतिदिन अवैध अक्रिमण बढ़ता जा रहा है। अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्रशासन का चाबुक नहीं चलता है। इसके चलते सड़क पर फलों के ठेले बढ़ते जा रहे हैं। चौराहों पर सड़क संकरी होती जा रही है। नतीजा यह है कि रोजाना जाम की स्थिति बन जाती है। स्कूली बच्चे, नौकरी पेशा लोग और ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले राहगीर घंटों फंसे र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.