हल्द्वानी, फरवरी 11 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। ऊंचापुल चौराहे पर लगने वाले ट्रैफिक जाम को लेकर सोशल मीडिया में उठ रहे सवालों पर कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जाम के लिए अतिक्रमण को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि न्यायालय के स्थगन आदेश के कारण कार्रवाई रुकी हुई है। बुधवार को विधायक बंशीधर भगत ने प्रेस को बयान जारी कर स्पष्ट किया कि ऊंचापुल चौराहे पर ट्रैफिक जाम की मुख्य वजह कुछ चिह्नित अतिक्रमण हैं, जिन्हें हटाने की प्रक्रिया न्यायालय से मिले स्टे ऑर्डर के कारण फिलहाल संभव नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग वीडियो बनाकर और तथ्यहीन आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी अपराध या अवैध कार्यों को संरक्षण नहीं दिया। भगत ने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.