अतिक्रमण पर आज चल सकता है बुलडोजर, सड़क चौड़ीकरण की तैयारी पूरी
बरेली, जून 4 -- सीएम ग्रिड फेज-टू परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ करने के लिए नगर निगम गुरुवार को बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा। अभियान के दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स और मजिस्ट्रेट मौके पर मौजूद रहेंगे। नगर निगम ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कोहाड़ापीर चौक की ओर जाने वाले मार्गों पर चिन्हित अतिक्रमणों को हटाया जाएगा। अभियान को लेकर बुधवार को नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तय की और संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपीं। अभियान के दौरान निर्माण विभाग, अतिक्रमण दस्ता और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर तैनात रहेंगी। यह भी पढ़ें- मखदुमपुर बाजार में अतिक्रमण के विरुद्ध चला बुलडोजर- पेज तीन के लिए किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.