बलरामपुर, जनवरी 8 -- बलरामपुर। तुलसीपुर नगर पंचायत में चलाए गए अतिक्रमण अभियान को लेकर सभासद लामबंद हो गए हैं। गुरुवार को सभासदों ने कहा कि सुनियोजित तरीके से उन स्थानों पर नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण नहीं हटाया गया है,जहां जरूरत रही। सिर्फ अभियान के नाम पर कुछ चुनिंदा लोगों के घरों को नुकसान पहुंचाया गया है। नगर पालिका के रवैए को लेकर जल्द ही वे लोग डीएम से मिलेंगे। सभासद विवेक गुप्ता,, मोहम्मद लईक, आसिफ शमशुद्दीन ने बताया कि एकतरफा कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...