झांसी, मार्च 12 -- नगर की मुख्य सड़क पर अतिक्रमणकारी हैं। सड़कों पर हाथ ठेला, खोखा-खोमचे लगे हैं। जिसन सड़क को सिकोड़ दिया है। हालात यह है कि हर रोज सड़क जाम के झाम में फंसी रहती है और कस्बावासी परेशान। छावनी परिषद के अधिशाषी अधिकारी अभिषेक बिंद के निर्देश पर कई बार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान भी चलाया गया है। लेकिन, हालात जस के तस हो जाते हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि टीम के जाते ही फिर से सड़क तक सामान फैलाकर अतिक्रमण कर लेते हैं। इससे कुछ ही समय में दोबारा जाम की स्थिति बन जाती है। जाम में सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, आपातकालीन सेवाओं के वाहनों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। कई बार एंबुलेंस और अन्य आवश्यक वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए अतिक्र...