कन्नौज, फरवरी 18 -- छिबरामऊ, संवाददाता। बढ़े हुए अतिक्रमण ने नगर के फुटपाथ को बिल्कुल खत्म कर दिया है। हालत यह है कि दुकानें सडक़ तक सजतीं हैं। ऐसे में नगर के मुख्य मार्ग पर लोगों को पल-पल पर जाम की स्थिति से जूझना पड़ता है। उस पर ई-रिक्शों की रेलमपेल कोढ़ में खाज का काम कर रहे हैं। ई-रिक्शों की वजह से जहां हादसे होते हैं, वहीं जाम की भी वजह बनते हैं। लोगों ने अब इस समस्या से निजात दिलाने को स्थानीय शासन-प्रशासन से गुहार लगानी शुरू कर दी है। अतिक्रमण और जाम की कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही अनदेखी तथा पालिका प्रशासन की उपेक्षा के चलते शहर का अतिक्रमण और जाम अब लाइलाज बीमारी बनकर रह गया है। हालत यह है कि नगर के मुख्य मार्ग पर फुटपाथ नाम की चीज नहीं बची है। वहीं कोतवाली के पास के हालात और बढ़े हुए अतिक्रमण को देखकर ऐसा लगता है, मानो लोगों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.