अतिक्रमण-जाम से जूझ रहा शहर, डीएम से समाधान की मांग
संभल, मई 20 -- शहर में घंटाघर से तहसील रोड होते हुए यशोदा चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ अवैध कब्जा है। जगह-जगह अवैध रूप से पार्किंग बनी हुई है। कई बार शिकायतों के बाद भी जिम्मेदारों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया है। कल्कि सेना निष्कलंक दल के राष्ट्रीय संयोजक द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट से शिकायत के बाद भी अवैध कब्जा हटाने की दिशा में कोई कार्य नहीं किया गया है। अधिवक्ता ने डीएम को पत्र देकर समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई है। शहर का बाजार इन दिनों अतिक्रमण के कारण जाम से जूझ रहा है। यशोदा चौराहा से घंटाघर तक सड़क के दोनों तरफ अवैध अतिक्रमण व अवैध पार्किंग है। शहर में ई-रिक्शा बेरोकटोक दौड़ रहे हैं। जिसके कारण लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। श्रीकल्कि सेना निष्कलंक दल के राष्ट्रीय संयोजक सुभाष चंद्र त्यागी ने 18 अप्रैल को सिटी मजिस्ट्रेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.