मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 17 -- बोचहां। शरफुद्दीनपुर के व्यवसायियों को अतिक्रमण हटाने के लिए अब 22 दिसंबर तक की मोहलत दी गई है। इससे पहले सीओ विश्वजीत सिंह ने 18 दिसंबर तक का समय दिया था। सीओ ने बताया कि बुधवार को अतिक्रमित जमीन की मापी की गई। व्यवसायियों के आग्रह पर समय बढ़ा दिया गया है। शरफुद्दीनपुर चौराहा से अतिक्रमण खाली करवाने के बाद रामजानकी मंदिर व मध्य विद्यालय शरफुद्दीनपुर की सरकारी जमीन से अतिक्रमण खाली करवाया जाएगा। 22 दिसंबर तक राहत मिलने के बाद व्यवसायियों ने खुद अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.