अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने चेताया
गोरखपुर, जून 6 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने शनिवार की रात में भोपा बाजार चौराहे पर सड़क पर हुए अतिक्रमण को लेकर कड़ी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सड़कों पर हुए अतिक्रमण को खुद हटा लें। उन्होंने कहा कि अभी चेतावनी दी जा रही है। आगे सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण से सड़क और चौराहे पर जाम लग रहा है। पुलिस टीम ने भोपा बाजार चौराहे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को जागरूक किया। इसके अलावा 07 गाड़ियों को सीज किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आगे भी अभियान चलाया जाएगा और यातयात नियमों को लेकर जागरूक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- अतिक्रमणकारियों पर चला नगर परिषद प्रशासन का डंडा नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। अभियान में चौकी इंचार्ज सौरभ झ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.