अयोध्या, जून 15 -- तारुन, संवाददाता। बीकापुर तहसील क्षेत्र के रामपुर भगन बाजार में कथित अवैध अतिक्रमण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक ओर समाजसेवी गोकुल प्रसाद पाण्डेय ने लोक निर्माण विभाग एवं प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। वहीं उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल रामपुर भगन इकाई ने प्रशासन से मामले में जल्दबाजी में कार्रवाई न करने और निष्पक्ष जांच कराने का अनुरोध किया है। गोकुल प्रसाद पाण्डेय का कहना है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण चिन्हित किए जाने के बाद भी उसे हटाने की कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा उपजिलाधिकारी बीकापुर से पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किए जाने के बावजूद अतिक्रमण बना हुआ है। जिससे राहगीरों और आम जनता को ...