मुंगेर, जनवरी 24 -- मुंगेर, रणजीत कुमार ठाकुर। मुंगेर शहर की पहचान और व्यापारिक रीढ़ माने जाने वाले गोला रोड और कौड़ा मैदान चौक की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। लगातार हो रहे अतिक्रमण के कारण यह इलाका अब जाम का स्थायी केंद्र बन चुका है। सुबह से लेकर देर शाम तक यहां वाहनों की लंबी कतारें लगती रहती हैं, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ व्यापारियों और ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर अतिक्रमण, फुटपाथ पूरी तरह गायब: गोला रोड और कौड़ा मैदान चौक पर ठेले, अस्थायी दुकानें और स्थायी दुकानदारों द्वारा सड़क तक कब्जा कर लिया गया है। फुटपाथ पूरी तरह गायब हो चुका है, जिससे पैदल चलना भी कभी-कभी मुश्किल हो जाता है। फिर भी गायब फुटपाथ के कारण लोग मजबूरन सड़क पर चलने को विवश हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है। सफे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.