मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 10 -- बोचहां, हिंदुस्तान संवाददाता। नेशनल हाईवे एनएच-527सी को दर्जनों गांवों से जोड़ने वाली धर्मपुर गांव की मुख्य सड़क को चार दिन तक बांस-बल्ला लगाकर जाम किए से हजारों लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच द्वारा कथित तौर पर सड़क की जमीन पर अतिक्रमण कर बाउंड्री किए जाने के विरोध में ऐसा किया गया था। मंगलवार को अंचलाधिकारी विश्वजीत सिंह के मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण मुक्त कराने का आश्वासन देकर सड़क को खोलवाया। बलथी मुशहरी, रहसी, धर्मपुर, लोमा, कामरथु, आसिया सहित करीब एक दर्जन गांवों के हजारों लोग पिछले चार दिनों से इस पूर्ण नाकेबंदी के कारण परेशान थे। सड़क पर बांस, बल्ला और झाड़ लगाने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को बताया कि पूर्व सरपंच सियाराम राय अपने दरवाजे के पास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.