देवरिया, फरवरी 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के विभिन्न सड़कों के किनारे हुए अतिक्रमण के विरूद्ध नगर पालिका परिषद देवरिया सख्ती से कार्रवाई कर रही है। चेतावनी देने के साथ ही पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। शुक्रवार को पालिका के कर्मचारियों ने पोस्टमार्टम चौराहे से लेकर शिव मंदिर तक सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटवाया दिया, वहीं कई गुमटियों को जब्त भी कर लिया। पालिका के इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली मची रही। नगर पालिका परिषद देवरिया के सफाई निरीक्षक राज प्रताप सिंह व श्रद्धानन्द गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को पोस्टमार्टम चौराहे से लेकर शिव मंदिर तक सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटवाया गया। अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले अतिक्रमणकारियों को पालिका ने गुरूवार को ही स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। जिसके बाद कुछ दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.