अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान जारी, कार्रवाई की दी चेतावनी
उरई, मई 23 -- जालौन। संवाददाता नगर को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही के नेतृत्व में अतिक्रमण विरोधी अभियान लगातार जारी है। नगर पालिका की टीम सड़क किनारे बनी नालियों के ऊपर और बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाने में जुटी है। हालांकि कुछ स्थानों पर अतिक्रमण हटाने में लोग आनाकानी कर रहे हैं, जिस पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने चेतावनी दी है कि जो लोग स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाएंगे, उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।डीएम राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही ने नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कराया। एसडीएम के नेतृत्व में ईओ सुशील कुमार, जेई प्रवीण कुमार और आरआई अनूप कुमार ने पहले बाजार में भ्रमण कर लोगों से नालियों के ऊपर से स्वयं ही अपने अतिक्रमण हटा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.