गढ़वा, अप्रैल 13 -- बिशुनपुरा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित पुराने पंचायत भवन के पास अतिक्रमण का मुद्दा अब तूल पकड़ लिया है। मामला इतना बढ़ गया कि ब्लॉक प्रमुख और स्थानीय ग्रामीण आमने-सामने आ गए। सोमवार को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। उससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। एक ओर ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रमुख का आरोप है कि अनुमंडल पदाधिकारी के स्पष्ट निर्देश के बावजूद अंचल प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की। उसी के विरोध में प्रमुख समर्थकों ने तिरंगा यात्रा और कैंडल मार्च निकालते हुए अंचल अधिकारी खगेस कुमार का पुतला दहन किया।प्रमुख दीपा का कहना है कि पुराने पंचायत भवन के पास करीब एक एकड़ 48 डिसमिल सरकारी जमीन पर अवै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.