अमरोहा, मार्च 12 -- हसनपुर (अमरोहा), संवाददाता। अमरोहा अड्डे पर अतिक्रमण हटाने के दौरान एक दरोगा की कार्यशैली को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जूस विक्रेता ने दरोगा पर बदसलूकी और उसके ठेले से नारियल उठवाकर निजी कार में रखवाने का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और कोतवाली पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। मामला सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद तूल पकड़ गया, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। अमरोहा अड्डे पर ठेला लगाकर जूस बेचने वाले सागर ने आरोप लगाया कि कोतवाली में तैनात दरोगा ईशम सिंह अतिक्रमण हटाने के नाम पर पहुंचे और उसके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर दरोगा ने कथित रूप से मारपीट भी की। पीड़ित का आरोप है कि दरोगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.