कटिहार, मार्च 25 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार को बुलडोजर चलाया गया। प्रशासन की यह कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। बिहार सरकार की भूमि को अधिकृत कर अवैध तरीके से पक्की बाउंड्री वॉल देकर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया था । प्रखंड विकास पदाधिकारी सह वरीय दंडाधिकारी शुभम प्रकाश, कल्याण पदाधिकारी सह दंडाधिकारी संजीत कुमार, अपर थाना अध्यक्ष अमलेंदु कुमार सिंह, अंचल अमीन अहमद अली अंसारी की देखरेख में भारी पुलिस बल मौजूदी में शमशान घाट जाने वाली रास्ते को गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा पक्की दीवार बनाकर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया था जिसको प्रशासन द्वारा बुलडोजर से रास्ते को खाली कराया गया। इस संबंध में गांव के ही प्रकाश कुमार दास द्वारा लोक शिकायत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.