अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, दी चेतावनी
आदित्यपुर, जून 17 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल मुख्य बाजार और डैम रोड में अतिक्रमण के विरोध थाना प्रभारी संतन तिवारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान थाना प्रभारी ने दुकानदारों और होटल संचालकों को नाले से अपनी सामग्री को एवं अतिक्रमण को हटा लेने को कहा। उन्होंने सड़क पर खड़ा करने वाले ठेला और वाहनों चालकों को चेताया। उन्होंने कहा कि इस दिशा में कोई सुधार नहीं हुआ तो अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि रैश ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ भी पुलिस सख्ती बरतेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.