गंगापार, मार्च 6 -- नगर पंचायत हंडिया के अधीन सड़कों पर अवैध प्रतिक्रमण करके बैठे दुकानदारों के सामने खड़ी बाइक व अन्य सामानों को कर्मचारी नगर की गाड़ी में भरने लगे तो हड़कंप बच गया। टीम की अगुवाई कर रहे संतोष सिंह की अगुवाई में तहसील रोड ब्लॉक रोड तथा हाईवे की सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया जिससे अतिक्रमणकारियों से कर्मचारियों की कहा सुनी भी होती रही। बताया गया कि अवैध अतिक्रमण होने से रागिरो को परेशानी होती है अब जिस दुकान के सामने अतिक्रमण दिखाई पड़ेगा उस दुकानदार से नगर पंचायत वसूली भी करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...