शामली, अप्रैल 8 -- कैराना। नगर के तितरवाड़ा रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया गया, जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। नगर के पानीपत रोड से तितरवाड़ा मार्ग पर दुकानदारों द्वारा नालों और सड़क किनारे कई फीट तक अतिक्रमण किए जाने की शिकायत के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। इसी क्रम में मंगलवार को शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान बुधवार को भी जारी रखा गया। जहां दूसरे दिन तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान व नगरपालिका ईओ समीर कुमार कश्यप के नेतृत्व में टीम ने सड़क किनारे और नालों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए कई स्थानों पर जेसीबी से कार्रवाई की। इस दौरान सामान जब्त भी किया गया। वहीं, नालों की सफाई भी शुरू कराई गई। अधिकारियों का कहना है कि नगर में अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.