मुरादाबाद, जून 3 -- महानगर में अतिक्रमण गंभीर समस्या बन गया है। आए दिन जाम और जल भराव का शहर वासियों को सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बुधवार सुबह जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैसिया अतिक्रमण हटवाने के लिए खुद ही सड़क पर उतर आए। नगर निगम टीम के साथ उन्होंने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पुराना बस स्टैंड रामपुर रोड से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। चेतावनी दी गई की दो बार आक्रमण किया तो मोटा जुर्माना वसूल किया जाएगा। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। लोग खुद ही अपना अपना अतिक्रमण हटा ले वरना नगर निगम बुलडोजर कार्रवाई करेगा इसकी जिम्मेदारी अतिक्रमण करने वाले की होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...