गिरडीह, अप्रैल 8 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। अनुमंडल कार्यालय, खोरीमहुआ के सभागार में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन की अध्यक्षता में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी एवं ओ.पी. प्रभारी के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में विधि-व्यवस्था, अवैध खनन के परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन, सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, हिट एंड रन, भूमि विवाद एवं अतिक्रमण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गई। विशेष रूप से जमुआ चौक एवं धनवार बाजार में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को हर हाल में मजबूत बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अवैध खन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.