मुरादाबाद, दिसम्बर 18 -- मुरादाबाद। गुरुवार सुबह नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के द्वारा शहर का भ्रमण किया गया। इस दौरान कांठ रोड पर जगह-जगह अतिक्रमण पाया। इसके बाद निगम की टीम के द्वारा कार्रवाई की गई। 27 अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। जिला कारागार के सामने अवैध तरीके से सड़क के दोनों तरफ फलों का ठेला लगाने से आए दिन जाम के हालात बनते थे। इससे लोगों को हर रोज जाम की दुश्वारियों का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ता था। नगर निगम के प्रवर्तन दल की टीम नईम हैदर, राकेश कुमार के नेतृत्व में जेल रोड पहुंची। डेढ़ दर्जन ठेले जब्त करने की कार्रवाई करते हुए पीलीकोठी स्थित निगम के कैंप कार्यालय भिजवाया। इस दौरान निगम टीम को हल्का विरोध का भी सामना करना पड़ा। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि जुर्माना वसूल करने के बाद ही ठेले वापस किए जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.