अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, अफरा- तफरी मची
अयोध्या, मई 8 -- रुदौली, संवाददाता। नगर पालिका परिषद रुदौली की ओर से नगर में अचानक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। नगर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी ने ईओ को सप्ताह में एक दिन अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए थे। जिसके अनुपालन में अभियान शुरू हो गया है। शुक्रवार को नायब तहसीलदार राज नारायण मौर्य, ईओ प्रेमनाथ, कोतवाल संजय मौर्य के नेतृत्व में पुलिस ने नगर के मुख्य मार्ग पर हनुमान किला तिराहे तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। मुख्य मार्ग पर नाली के ऊपर बने छज्जे, टीन शेड को तोड़ा गया। नाली और फुटपाथ पर बने अस्थाई निर्माण को हटाने के साथ पटरा बल्ली लगाकर फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को उखाड़ दिया गया। यह भी पढ़ें- गांधी मार्केट में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों में मचा हड़कंप प्रमुख स्थानों पर कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.