आजमगढ़, अप्रैल 18 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। अजमतगढ़ ब्लाक क्षेत्र के महावतगढ़ गांव की दर्जनों महिलाओं ने अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार को सगड़ी तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सार्वजनिक रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की। संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं महिलाओं ने उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह को ज्ञापन देकर बताया कि गांव के सार्वजनिक रास्ते से दर्जनों घरों के लोगों का आवागमन होता है। महिलाओं का आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंगों ने सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है। जीयनपुर कोतवाली में भी शिकायती पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर सार्वजनिक रास्ते की भूमि से अतिक्रमण हटाकर कार्रवाई नहीं की गई तो वे धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगी। ज्ञापन देने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.